सेवा भारती वनवासी बालक छात्रावास में गणतंत्र दिवस मना

Jan 29 2025

ग्वालियर। सेवा भारती वनवासी बालक छात्रावास में 76वॉ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल नरेंद्र सिंह तोमर सेवानिवृत्त, विनोद शर्मा, श्रवण कुमार, श्यामबाबू सिंह, श्रीमती मीना सचान, अनिल कुमार सक्सेना, उपस्थित रहें।
सभी अतिथियों ने मिलकर झंडा वंदन किया गया एवं घोष प्रदर्शन किया तत्पश्चात छात्रावास के भैयाओ ने गीत की प्रस्तुति की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भविष्य में कुछ बनना चाहते हैं तो बहुत मेहनत करनी होगी। साथ ही छात्रावास अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने छात्रावास के कार्यो की बिस्तार से जानकारी दी। एवं डॉ अवधेश तोमर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुये छात्रों का ध्यान पूर्वक अध्यन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पीपी चौवे, सुरेश मित्तल, एचके शर्मा, पंकज त्रिवेदी, राजवीर सिंह, एशके चौवे, बीडी अग्रवाल, विमल कुमार आर्य, श्रीमती अंजू भदौरिया, आर्यमन, अभिजीत अत्रे, कैलाश कुशवाह, गब्बर सिंह मदुरिया आदि उपस्थित रहें।