मोनिका शर्मा को डॉक्टर ऑफ फिलोशाफी की उपाधि

Jan 29 2025

ग्वालियर। शा. कमला राजा स्वशासी महाविद्यालय मे पदस्थ मोनिका शर्मा निवासी शीतला विहार कॉलोनी, गुडा गुड़ी का नाका कम्पू ग्वालियर को जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा मैनेजमेंट विषय मे शोध कार्य पूर्ण होने पर डॉक्टर ऑफ़ फिलासोफी की उपाधि प्रदान की गई है।
मोनिका शर्मा को यह उपाधि शासकीय केआरजी स्वशासी महाविद्यालय मे पदस्थ मार्गदर्शक डॉ व्हीके अग्रवाल और सह मार्गदर्शक डॉ उमेश होलानी के मार्गदर्शन मे रोल ऑफ़ रिटेल बैंकिंग सर्विसेज इन कमर्शियल बैंक्स अन इम्पीरिकल स्टडी फ्रॉम 2011-2020 इन ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट विषय पर उनके विशिष्ट कार्य के लिए प्रदान की गई है
उनकी इस उपलब्धि पर उनके पति नित्यानंद शर्मा, पिता शंकर शर्मा माता श्रीमती भारती शर्मा, ससुर रामेश्वर दयाल शर्मा, अहिल्या शर्मा सहित सभी मित्रो व सहयोगी जानो ने उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की है।