देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को किया मंत्र मुग्ध
Jan 28 2025
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज केन्द्र पर 76वें गणतंत्र दिवस पर पुराना हाइकोर्ट लाईन स्थित संगम भवन पर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने झंडा फहराया तथा सभी को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही शाम को माधवगंज स्थित प्रभु उपहार भवन में केंद्र से जुड़े हुए बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसने सभी का मन मोहा। प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों में ध्रुव, एनी, सृष्टि, नव्या, नंदनी, सुखानंद आदि थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्मी से एनसीसी पदाधिकारी अनिल ठाकुर, श्रीमती साधना, आदर्श दीदी, बीके प्रहलाद, बीके डॉ गुरचरण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









