बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को दस वर्ष हो गए है:जय प्रकाश राजौरिया

Jan 28 2025

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की कविता आर्य ने बताया कि संस्था द्वारा सीएम राइज शासकीय कन्या विद्यालय किलागेट में उत्कृष्ट छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की जबकि विशिष्ट अतिथि विद्यालय की प्रचार्या श्रीमती मनोरमा नायक, प्रतीक तिवारी, मनमोहन पाठक, सुनीता शर्मा उपस्थित रही।
सर्व प्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन किया तत्पश्चात संस्था सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रचार्या मनोरमा नायक ने कहा कि हमारी छात्राओं ने हमारे विद्यालय का नाम रोशन किया है, हमे गर्व है इन पर। 
वहीं संस्था अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि संस्था इस वर्ष 2100 छात्राओं को सम्मानित करेगी, हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है, बेटियां दोनों घरों का नाम रोशन करती है। वहीं मुख्य अतिथि जय प्रकाश राजौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत हरियाणा से की थी। आज इस योजना को दस वर्ष हो गए है। 
बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी भी इस अभियान को चलाकर विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित करने का नेक कार्य कर रही हैं। वही अतिथियों ने विद्यालय की 51 छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किया।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, अखिल राजौरिया, राघवेंद्र, अरविंद शर्मा, कविता आर्य सहित विद्यालय परिवार कि सदस्य उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन अर्चना सगर एवं आभार श्रीमती सुनीता शर्मा ने व्यक्त किया।