अजाक्स कार्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

Jan 28 2025

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह तथा व्याख्यान माला जिसका विषय था हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान अजाक्स कार्यालय थाटीपुर पर संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथियों ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तदोपरांत सभी आमंत्रित अतिथियों ने अजाक्स कार्यालय पर झंडाबंदन कर राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के विचारों को अपने जीवन में उतारने तथा भारतीय संस्कारो को अपने जीवन मे धारण करने पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया एवं सहअध्यक्षतामुन्नालाल गोयल पूर्व विधायक ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शुभम सिंघल ने अपने उद्वोधन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कृतत्वों और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम सयोंजक चौ. मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष अजाक्स मप्र एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मप्र अधिकारी-कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा ने कहा कि हमेशा अच्छाई के रास्ते पर चले हर जगह प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाते हुए राष्ट्र को शसक्त बनाने में अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करें यही इस महापर्व पर राष्ट्रहित में सच्चा संकल्प होगा।
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि डॉ.आरके पंडित कुलपति एमआईटीएस, डीम्ड यूनिवर्सिटी एवं डॉ. राजेश तोमर कुलपति एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर ने सभी अतिथियों के साथ झंडावंदन किया। 
कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी प्रबुद्धगणों को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। जिनमे सर्वप्रथम शाहनवाज खान, नूतन श्रीवास्तव, महादेव गोयल, सुनील राठौर, विकास गोस्वामी, डॉ. आलोक पुरोहित, डॉ. राजेश बिरथरिया, शिवकुमार द्विवेदी, राजकुमार वर्मा, श्रीमति अर्चना राजौरिया, हेमंत त्रिवेदी, राकेश मिश्रा, केके शर्मा,श्रीमती मंजू सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णा सिंह ने किया और स्वागत भाषण मनोहर कटारिया ने दिया।