अजाक्स की नई टीम ने ली शपथ, समरसता के साथ राष्ट्र निर्माण में देंगे योगदान
Jan 28 2025
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के तत्वाधान में अजाक्स कार्यालय पर संगोष्ठी एवं नवीनं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने वर्चुअली उद्बोधन देते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित भारतीय संविधान की रक्षा के लिए सरकार संकल्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स के प्रांतीय महासचिव इंजी. एसएल सूर्यवंशी ने की।
प्रारंभ में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि जिस तरह भगवद गीता और रामायण अक्षुण्ण ग्रंथ हैं। वहीं जेयू के प्रो. शान्तिदेव सिसौदिया ने अजाक्स के नवनिर्वाचित संभागीय अध्यक्ष केबी दोहरे की टीम को शपथ ग्रहण कराई।
शपथ ग्रहण में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ एवं जेयू के प्रो. शान्तिदेव सिसौदिया, अजाक्स के होतम सिंह मौर्य, शैलेन्द्र प्रताप कदम, प्रो. पीसी जाटव, केबी दोहरे, विजय कुमार पिपरौलिया, अतर सिंह जाटव, रमेश अहिरवार, डॉ. डीआर पवैया, डॉ. अनिल मेवाफरोश तथा जंगबहादुर सिंह कुशवाह उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









