नीडम को मिला राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान
Jan 28 2025
ग्वालियर। समाज में की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, प्रकल्प नीडम को राष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा नीडम को यह सम्मान दिया गया। नीडम को यह सम्मान वर्ष 2022 के दौरान संस्था द्वारा समाज में की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया।
इनमें योग, पर्यावरण, प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता, युवाओं के चरित्र निर्माण में भूमिका और बच्चों में संस्कार जागरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य सम्मिलित हैं। नीडम की ओर से यह सम्मान प्रांत प्रमुख भंवर सिंह राजपूत एवं प्रकल्प प्रमुख नितिन मांगलिक द्वारा ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर केन्द्र की प्रांत संगठक सुश्री रचना जानी, राम भुवन सिंह कुशवाह, डॉ प्रवेश, सुमित भारद्वाज, रमेश मालवीय एवं जनार्दन त्यागी आदि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी पुरस्कार प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा संस्थान को प्रदान किया जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









