48 महाकाव्यों के साथ 48 दीप प्रज्वलित कर समाजजनों ने किए समर्पित
Jan 28 2025
ग्वालियर। आनंद नगर विहसंत महिला मंडल की ओर से विहसंत सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर आनंद नगर स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष संगीतमय भक्तामर दीप अर्चना पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन धर्म के आचार्य मानतुंग द्वारा लिखा भक्तामर स्तोत्र पाठ का शुभारंभ महिला मंडल की संयोजिका कमलेश जैन, अध्यक्ष पिंकी जैन सचिव आरती जैन और मालती जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही भक्तामर दीप अर्चना का स्वास्तिक बनकर आकर्षक माढना सजाया गया। संगीतमय भक्तिमय स्वरो के साथ साथ विहसंत महिला मंडल ओर समाज लोगो ने सामूहिक रूप् से भक्तामर के बने स्वास्तिक माढने पर भक्तामर के 48 महाकाव्यों दोहे के साथ 48 दीपको के साथ ऋद्धि सिद्धी मंत्रो उच्चारणो के साथ प्रज्वलित कर समर्पित किए। समापन के उपरांत महिलाओं ने भजनों की भक्ति नृत्य करते हुए भगवान आदिनाथ की भव्य दीपकों से आरती उतारी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









