एमआईटीएस में गणतंत्र दिवस समारोह सम्पन्न

Jan 28 2025

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) सम विश्वविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजवंदन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। विश्व विधालय के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि एमआईटीएस सम विश्वविद्यालय परिसर के स्टेज ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस प्रशांत मेहता, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं एमआईटीएस सम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके पंडित, द्वारा ध्वज वंदन कर एनसीसी प्लाटून की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी दी गई। 
तदोपरांत एमआईटीएस म्यूजिक क्लब बंदिश द्वारा देश भक्ति के भाव से भरपूर संगीत विधाओं का प्रदर्शन किया गया। डांस क्लब द्वारा विभिन्न मनोरम नृत्य प्रस्तुतियां दी गई एवं साहित्य को समावेशित करते हुए हिन्दी समिति एम आई टी एस द्वारा काव्यपाठ प्रस्तुत किए गए। अगली कड़ी में पुरस्कार वितरण के दौरान स्मार्ट इंडिया हैकथन 2024 के विजेताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
गौरतलब है कि कार्यक्रम में एमआईटीएस सम विश्वविद्यालय की डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी डॉ. मंजरी पंडित, रजिस्ट्रार डॉ. प्रतेश जायसवाल, डीन पब्लिक रिलेशन, डॉ. मनीष दीक्षित, डीन स्टूडेंट एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. आरएस जादौन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मनीष सागर, पूर्व शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ, पूर्व छात्रगण, समस्त अधिष्ठातगण, विभिन्न विषयों के प्राध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।