अधिकारी/ कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 51 सूत्रीय ज्ञापन ऊर्जा मंत्री को सौंपा

Jan 28 2025

ग्वालियर। राज्य के कर्मचारियों की 51 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ग्वालियर के तत्वाधान में चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री/मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन  प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री को उनके निज निवास पर सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से राज्य के नियमित, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, पेंशनरों की मांगों के निराकरण की मांग की गई है।
उक्त जानकारी देते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह सिकरवार ने बताया कि अभी हमने द्वितीय चरण में ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा है जिसमें सरकार नहीं चेती और हमारी मांगे नहीं मानी गई तो अगले चरण की तैयारी करेंगे।
 ज्ञापन देने वालों में रविन्द्र त्रिपाठी, मुकेश मौर्य, मोहन सिंह कुशवाह, राजकुमार वर्मा, कोमल सिंह, उमेश तिवारी, धर्मवीर शुक्ला, महादेव सिंह गोयल, रामकुमार परासर, कमल द्विवेदी, डॉ नगेंद्र राजपूत, डॉ आलोक पुरोहित, डॉ राजेश बिथरिया, हरिशंकर शर्मा, केके अवस्थी, आरएस तरेटिया, बलबीर किरार, महेंद्र सिंह कुशवाह, प्रकाश रैकवार, आरबीएस धारिया, भंवर सिंह जादौन, एनके गोस्वामी, प्रबुद्ध गर्ग, वीडी सविता, कालीचरण पटेल, पान सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, दिलीप राठौड़, संजय रावत, मयंक चतुर्वेदी, अटल दुबे, दिलीप सोन, हरिमोहन शर्मा, राम सुमन, नरेंद्र बाथम, गणेश पचौरी, ध्रुव चंद्र मांझी, रवींद्र सिंह यादव, पुष्पेंद्र गोयल, मनोज बाथम, रामेश्वर राम पटेल, मनीष करोशिया, पुत्तू सिंह, गोपाल भोंसले, बसंत कुमार, धनीराम कुशवाह, रघुनाथ यादव, उदित जोशी, ईश्वरलाल शुक्ला, मनीष किरार आदि उपस्थित रहे।