युवा सेवा संघ ने निकाली राष्ट्रभक्ति तिरंगा यात्रा

Jan 27 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान मे युवा सेवा संघ द्वारा राष्ट्रभक्ति वाहन तिरंगा यात्रा का आश्रम से आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा गुड़ी गुडा नाका, कंपू, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, राम मंदिर, शिंदे की छावनी, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्थल फूलबाग पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
दो दर्जन वाहनों को पूज्य बापूजी के विग्रह फोटो से सुसज्जित साउंड व्यवस्था से युक्त राष्ट्रभक्ति गीतों की सुमधुर ध्वनि बिखेरते शहर की सडक़ों पर आधा सैकड़ा साधक भक्तगण चले जा रहे थे।
तिरंगा यात्रा में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, सतराम भाई, कृष्णा भाई, विकास गुप्ता, आदित्य सिंह भदौरिया, सूरज सिंह सिकरवार, गोविंद राठौर, हिमांशु, जयंत नागपाल, दुर्गेश भदौरिया, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, डीके शर्मा, राजेश भदौरिया, सीबी शर्मा, ओपी बाथम, संजय भाई, श्रीमती पुष्पा पाठक, पुष्पा पाल, सरोज शर्मा, कौशल्या रायकवार, गीता भार्गव, रेखा शर्मा, पूजा चितोरिया आदि भक्त गण शामिल रहे।