कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गणतंत्र दिवस

Jan 27 2025

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं समाजसेवी अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव, उपाध्यक्ष परमाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में विकलांग जनों ने फूलबाग स्थित गांधी प्राणि उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद जौहरी ने शहर वासियों एवं देशवासियों को 76वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके बाद फूलबाग से तिरंगा यात्रा रेली लक्ष्मीबाई रोड, पड़ाव से होते हुए फूलबाग मैदान में रैली का समापन के बाद जौहरी एवं जीतू यादव ने मिष्ठान वितरित किया। इस पावन पर्व पर लगभग आधा सैकड़ा से अधिक विकलांग भाई उपस्थित थे।