बजरंग भक्त मंडल का गणतंत्र दिवस पर हुआ सम्मान

Jan 27 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा गौसेवा एवं मानव सेवा कर गणतंत्र दिवस पर्व मनाया गया। बजरंग भक्त मंडल के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि जनकताल स्थित गौशाला में 650 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा एवं नारायण वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को स्वल्पाहार सेवा कर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। 
मंडल द्वारा निरंतर गौसेवा के क्षेत्र में कार्य करने से कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा एसएएफ मैदान पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, कश्यप वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा रूबी सिंह, बजरंग भक्त मंडल के सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, नमन अवस्थी, रामकिशोर मंगल, हरीश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राजीव जादौन, सुशील कुशवाह, विशाल शर्मा, पुनेश पाल, तन्मय अग्रवाल, अभिषेक शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।