भाविप सहयोग शाखा द्वारा नियमित राष्ट्रगान के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

Jan 27 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा ग्वालियर के संस्थापक एवम भारत विकास परिषद् मध्य प्रांत के प्रांतीय मीडिया प्रमुख अशोक गर्ग ने बताया की ग्वालियर के बहोड़ापुर तिराहे पर नियमित राष्ट्रगान की श्रंखला में 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस स्वच्छ भारत का रखें ध्यान बस 1 मिनट रुकें राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान के 699वें दिन प्रात: 8.15 पर धूमधाम के मनाया गया।
कार्यक्रम में भाविप के क्षेत्रीय महासचिव सुधीर अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी अनामिका अग्रवाल, महिला सहभागिता प्रमुख मेघना सिंघल, सुधा गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र और राष्ट्रीय ध्वज पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में मीडिया से आलोक सक्सेना एवं विनोद गुप्ता का शाल दुपट्टा और मोती की माला से सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में सुभाष अग्रवाल, राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, ओमप्रकाश अग्रवाल, किशनलाल गुप्ता, दिनेश चंद बंसल, कुमार अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, सुरेशचंद बिंदल, दिनेश अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, बीके शर्मा, आनंद अग्रवाल, डॉ केके गुप्ता, कन्हैया लाल सिंघल, पवन सिंघल, महेंद्र गर्ग, गिर्राज अग्रवाल, विशन गर्ग, श्याम गोयल, रणवीर सिंह गुर्जर, कृष्ण गोपाल सोनी, ओमप्रकाश सिंघल, आरवी अग्रवाल, भुजबल सिंह यादव, मुनव्वर खान आदि उपस्थित थे।