निगम मुख्यालय पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने तिरंगा फहराया
Jan 27 2025
ग्वालियर। महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन में तिरंगा फहराकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निगमायुक्त अमन वैष्णव सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आज हम सभी यह संकल्प लें कि अपने शहर एवं देश के विकास के लिए निरंतर मिलकर प्रयास करेंगे।
सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर फहराया गया तिरंगा
नगर निगम के सभी 25 क्षेत्रीय कार्यालयों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा तिरंगा फहराया गया तथा सभी को गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं दी।
उद्यान विभाग ने किया कर्मचारियों का सम्मान
उद्यान विभाग में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोडल अधिकारीकार्तिक पटेल द्वारा तिरंगा फहराकर सभी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न पार्कों में निरंतर साफ सफाई एवं सौंदर्यकरण के लिए कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









