कैंसर चिकित्सालय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन
Jan 27 2025
ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान, पीजी कॉलेज आफ नर्सिंग एवं कॉलेज आफ लाइफ साइंसेज के संयुक्त तत्वाधान में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह का आरंभ डॉ. बीआर श्रीवास्तव द्वारा झंडा फहराकर किया गया।
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा परेड, पीटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम एंकरिंग छात्रा अदिति प्रजापति एवं छात्र मुकुल सिंह द्वारा की गई। डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं महापुरुषों के व्यक्तित्व से सीख लेने के लिए जन विकास न्यास के प्रत्येक सदस्य को प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ जीएस राजपूत, डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव, डॉक्टर एसपी त्रिपाठी, मीरा श्रीवास्तव, शिवली सरकार एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









