लायंस क्लबस ऑफ ग्वालियर का फ्लेग पॉइंट पर सामूहिक आयोजन
Jan 27 2025
ग्वालियर। 76वें गणत्रत दिवस के अवसर पर लायंस क्लबस ऑफ ग्वालियर द्वारा एक कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन फ्लेग पॉइंट कटोराताल पर किया गया। जिसके मुख्यअतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही विभिन्न क्लबों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गानो पर नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं तथा अपनी सेवा गतिविधियां की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमो के संयोजक ज़ुबैर रहमान और सेवा गतिविधियों की संयोजक ज्योति अग्रवाल थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जज श्री अवनीश थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संभागायुक्त बीएम शर्मा, विशिष्ट अथिति सुधीर बाजपेयी तथा पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता थे। इस अवसर पर पूर्व रीजन चेयरपर्सन, पूर्व जोन चेयर पर्सन एवं सभी क्लब अध्यक्ष अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए क्लब ओजस को विशेष पुरस्कार एवं नृत्य हेतु प्रथम पुरस्कार लायंस क्लब आस्था, द्वितीय पुरस्कार लायंस क्लब आरिश और तृतीय पुरस्कार लायंस क्लब समर्पण को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर शिवशंकर अग्रवाल, सीएस तोमर, अजय सपरा, संदीपा मल्होत्रा, सुनील शर्मा, रामकिशन सिंहल, सत्येंद्र यादव, दिलीप नथानी, हेमेंद्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, अवनीश, अमित नथानी आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









