नागरिकों व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सौंपे प्रशस्ति-पत्र
Jan 27 2025
विभिन्न क्षेत्रों में ग्वालियर का नाम रोशन कर रहे गैर सरकारी नागरिकों को इस बार मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट काम करने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों एवं समाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जिला प्रशासन की ओर से समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव एवं उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, प्रेम सिंह राजपूत,संत कृपाल सिंह, संभागायुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान,एसएसपी धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार, निगमायुक्त अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार, कुमार सत्यम, टीएन सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसबी ओझा एवं श्रीमती सुनीता पाठक ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









