14वीं वाहिनी के आरक्षक सुनील यादव ने दाँतों से एक साथ 4 गाडिय़ाँ खींची
Jan 27 2025
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में 14वीं वाहिनी के आरक्षक सुनील यादव अपने दाँतों से एक साथ 4 गाडिय़ाँ खींचने का हैरत अंगेज करतब दिखाया। ग्वालियर में बाहुबली के नाम से मशहूर सुनील यादव के साहसिक प्रदर्शन को समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिकों ने करतल ध्वनि के साथ सराहा। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने जिला प्रशासन की ओर से सुनील यादव को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बीएसएफ, सीआरपीएफ एवं एसएएफ बैंड की मधुर धुन के बीच निकला आकर्षक मार्चपास्ट
संयुक्त परेड में सीमा सुरक्षा बल, विशेष सशस्त्र बल की द्वितीय वाहिनी, 13वीं व 14वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरुष व महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बालक व बालिका, एनसीसी जूनियर बालक व बालिका, स्काउट गाइड, शौर्या दल व नगर रक्षा समिति की टुकडिय़ों ने बीएसएफ, सीआरपीएफ एवं द्वितीय वाहिनी एसएएफ के बैण्ड की मधुर धुन के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









