सकल ब्राह्मण की महिलाओं ने किया बालिका पूजन

Jan 25 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला समिति ने बसंत पंचमी पर आयोजित ब्राह्मण बुजुर्गों के सम्मान और कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सत्य नारायण मंदिर कैलाश टाकीज पर बालिका पूजन अर्चना कर भजनों का आयोजन किया। समाज के लोगों पीले चावल वितरित कर आमंत्रण प्रारंभ कर दिया है। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला संयोजिकाएं नीतू शर्मा व शशि शर्मा ने संयुक्त रूप से बालिका पूजन अर्चन किया। अध्यक्षता संगीता शर्मा ने की। 
इस अवसर पर रूमा शर्मा, सुधा दीक्षित, क्रांची शर्मा, संगीता शर्मा, सुनीता शर्मा, शीला शर्मा, शिल्पी शर्मा, मनीष शर्मा, अनीता शर्मा, प्रीति शर्मा, सुष्मिता शर्मा, प्रियंका दुबे, रेखा दुबे, कुसुम दुबे, भावना पाठक, शीतल शर्मा, रेनू शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।