भाजपा ने डॉ. अम्बेडकर की विरासत का सम्मान किया: राजौरिया

Jan 25 2025

ग्वालियर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान हमारा गौरव है हमारा मान सम्मान है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने एक पत्रकार वार्ता में कही। 
श्री राजौरिया ने कहा कि संविधान रचियेता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया। उनके जन्म से लेकर परिनिर्वाण तक कांग्रेस ने कभी उनको महत्व नहीं दिया। बाबा साहब के नाम पर वोट लेकर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न से भी सम्मानित नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब के योगदान को दबाकर रखा और उनको कभी भी उचित सम्मान नहीं दिया। जबकि भाजपा ने हमेशा उनके काम और उनके योगदान को सम्मान दिया। 
पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री राजू पलैया, विनोद शर्मा, विनय जैन, संतोष गोडयाले प्रतीक तिवारी, श्रीमती नीलिमा शिंदे, दारा सिंह सेंगर विशेष रूप से शामिल थे।