पुस्तकालय में संविधान की मूल प्रति को किया गया प्रदर्शित

Jan 25 2025

ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर के रंगनाथन हॉल में 25 जनवरी को प्रात: 11 से सायं 5 बजे तक संविधान की मूल प्रति की प्रदर्शिनी लगाई गई, साथ ही संविधान की मूल प्रति की डिजिटल रूप में भी दिखाया, जिसमें स्वतंत्रता सेनानीयों एवं संविधान से संबंधित पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर शहर के 750 से अधिक आम नागरिक इस प्रदर्शनी में संविधान की मूलप्रति को देखने के लिये आयें।