राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर माधव महाविद्यालय ने ली मतदान करने की शपथ

Jan 25 2025

ग्वालियर। 15वाँ मतदाता दिवस 2025 की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम के साथ मतदान में अपनी सहभागिता कर मतदान प्रतिशत बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है। विश्व में भारत जैसे सबसे बडे लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रूझानों को देखते हुये इस दिवस को मनाने की आवश्यकता महसूस हुई। वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाये जाने लगा। 
मतदाता बनने का गर्व है, मतदान को तैयार है के उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में समस्त छात्र-छात्राओं व स्टाफ द्वारा शपथ के रूप में मनाया जाता है। मतदान करना आज प्रजातंत्र में अनिवार्य हो गया है क्योंकि बिना मतदान के एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता है। हमें अपने मत का अधिकार अनिवार्य व सतर्कता के साथ करना चाहिए। 
डॉ. मनोज अवस्थी ने बताया कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिये युवाओं की आवश्यकता होती है। इसके तहत भारत सरकार द्वारा युवा वर्ग को अपने मत के अधिकार से वंचित ना रह जाये इसलिए माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है।
डॉ. शिवकुमार शर्मा प्राचार्य माधव महाविद्यालय ने कहा कि यह आज मतादाता दिवस के अवसर पर छात्र/छात्रायें एक शपथ लें कि वह कभी-भी अपने मतदान के अधिकार को व्यर्थ नहीं होने देंगे क्योंकि मतदान के दिवस पर सरकारी अवकाश रहता है। यह कार्यक्रम माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ डॉ. शिवकुमार शर्मा द्वारा छात्र/छात्राओं व स्टाफ के लोगों को दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, डॉ. प्रशान्त साहू, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह, डॉ. निवेदिता पांचाल, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. चंचल शिवहरे, डॉ. दीप्ति नारंग, डॉ. दीपक शिंदे, डॉ. मंदाकिनी शर्मा, प्रो. प्रेक्षा नाईक, डॉ. प्रेम सिहं, डॉ. योजना तिवारी, मुलायम सिंह जादौन, चंद्रकांत मोघे, वैभव मोघे, मुकुल सप्रे, वीरसिंह, संदीप ढेरे, विष्णु, आशुतोष पालीवाल, रवि बाथम, सोमिन खान, मनीष साहू, पुष्पेंद्र सविता, रोहन अरोरा, दिया अग्रवाल, अंजली कुशवाह, रितेश सेन आदि उपस्थित थे।