फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Jan 25 2025

ग्वालियर। फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा 26 जनवरी गणंतत्र दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया क्लब की सदस्यों ने तिरंगा लिवास पहने ओर राष्ट्र गीतों का आनन्द उठाया एंव मनोरंजक गेम का भी आनन्द लिया। कार्यक्रम में क्लब की तरफ़ से आए क्लब की सभी बहनों को कंसोलेशन प्राइज दिए गए। कार्यक्रम में रुचि जैन, उमा कुशवाह, अंजना अरोड़ा, मीना पोरवाल, नीलम कौर, भगवती तेल्याहानी, अनीता शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।