पूर्व वनमंत्री रामनिवास के घर सीएम ने किया फलाहार
Jan 25 2025
ग्वालियर। शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत के घर पहुंचकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। सीएम भोजन के बुलावे पर रामनिवास रावत के घर पहुंचे थे। सीएम यादव का आज एकादशी का व्रत है। इसलिए उन्होंने फलाहार किया। यहां वह अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने हाथों से सभी को फलाहार परोसा। मुख्यमंत्री यादव के इस तरह रामनिवास रावत के घर पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
बता दें कि रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से ठीक पहले कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे। उसके बाद उनको वन मंत्री बनाया गया था। इसके बाद श्योपुर में विधानसभा उपचुनाव में वह 7 हजार वोट से हार गए थे। जानकारों का कहना है कि श्योपुर उपचुनाव में हार के बाद भी रामनिवास का करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के आने के बाद उनको कोई नई जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा की जा रही है। इस पर रामनिवास रावत का कहना है कि पार्टी जो भी काम सौंपेगी वह करुंगा।
मुख्यमंत्री के घर आने पर रावत बेहद खुश दिखाई दिए उन्होंने कहा, उनके बुलावे पर मुख्यमंत्री उनके घर पर आए। उन्हें इस बात की बड़ी खुशी है। उन्होंने कांग्रेस में वापसी की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया। उन्होंने कहा, अब वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी या मुख्यमंत्री जो जिम्मेदारी देंगे, मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं। कोई भी पद देना या लेना पार्टी या मुख्यमंत्री का निर्णय है। पर एक बात साफ है कि मेरे कांग्रेस में अब जाने की कोई संभावना नहीं है।
नाराज चल रहे थे रामनिवास
विधानसभा उप चुनाव में मिली हार के बाद रामनिवास रावत ने पार्टी के ही लोगों पर उन्हें हराने का आरोप लगाया था। इसके बाद से अटकलें लग रही थी कि वह बीजेपी से अंदरूनी तौर पर नाराज चल रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर में आयोजित हुए संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम महा संगोष्ठी में शामिल होने के बाद अचानक पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के घर पहुंचे। इसके बाद रामनिवास के कांग्रेस में जाने की अटकलों को विराम मिला है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत के शारदा विहार स्थित आवास पर फलाहार किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









