राजमाता ने पार्टी के लिए बहुत काम किया:मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Jan 25 2025
ग्वालियर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि राजमाता ने पार्टी के लिए बहुत काम किया है। उनके द्वारा किए गए कामों को मैं स्मरण करता हूं।
शनिवार मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए ग्वालियर आए हैं। सुबह 11.30 बजे वह ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर पहुंचे। 25 जनवरी को राजमाता विजयाराजे की पुण्यतिथि होने पर सीएम डॉ. यादव ने राजमाता को याद करते हुए एयरपोर्ट परिसर में बनी उनकी विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
साथ ही राजमाता द्वारा सामाजिक क्षेत्र और पार्टी हित में किए गए कामों को याद करते हुए कहा कि विपरीत समय में भी पार्टी का आधार बनाने में उनका योगदान है। वह अद्भुत प्रतिभा व नेतृत्व की धनी थीं।
अटल बिहारी वाजपेई व कुशाभाऊ को भी किया याद
सीएम ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ भाजपा नेता कुशाभाऊ ठाकरे को भी याद किया। उन्होंने कहा विपरीत समय में पार्टी को खड़ा करने में अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया का अहम योगदान रहा है।
इस मौके पर सीएम के साथ प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









