नि:शुल्क कैंसर परीक्षण व परामर्श शिविर आयोजित
Jan 25 2025
ग्वालियर। मदन मेडीकेयर हॉस्पिटल इटावा में कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विकास यादव के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क कैंसर परीक्षण व जांच एवं निदान परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. गुंजन श्रीवास्तव (मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट) ने कहा कि कैंसर के रोगी अब बढ़ते चले जा रहे हैं और इस क्षेत्र विशेष में हैड एंड नेक में मामले बहुत ज्यादा आ रहे हैं। डॉ. मोनिका दीवान (गायनी-ऑन्कोलॉजिस्ट) ने स्त्री स्वास्थ्य को समझाते हुए कहा कि एच.पी.वी. वैक्सीनेशन बहुत ही जरूरी है।
कैम्प में 30 रोगियों ने अपना नि:शुल्क परीक्षण कराया और परामर्श प्राप्त किया। कैम्प में नि:शुल्क जांचें भी की गयी और 1 पैप-स्मीयर,1 एफएनएसी एवं 1 पंच-बायोप्सी किये गए। आयुष्मान भारत सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी भी रोगियों को दी गयी।
कैंप में कैंसर हॉस्पिटल से डॉ. मोनिका दीवान, डॉ गुंजन श्रीवास्तव, डॉ तमोघ्न जाना, डॉ राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ सन्तोष कुमार, सिस्टर निशा, सिस्टर संगीता, सिस्टर वंदना मिस हर्षिता, मि. यश, मि. देवेन्द्र, मि. ग्यान, मि. गणेशीलाल उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









