आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और डी. मोन्टफोर्ट यूनिवर्सिटी यूके के बीच एमओयू हुआ साइन
Jan 24 2025
ग्वालियर। आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर और डी. मोन्टफोर्ट यूनिवर्सिटी यूके के एमओयू साइन किया गया। इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. योगेश उपाध्याय, रजिस्ट्रार, डॉ. ओमवीर सिंह, डीन इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन, डॉ. श्याम आकाशे, डायरेक्टर ट्रेनिंग ऑगुमेंटेशन एण्ड प्लेसमेंट अर्पित सिंह चौहान और डी. मोन्टफोर्ट यूनिवर्सिटी यूके पार्टनरशिप डेवलपमेंट मैनेजर पॉल ओवरटन, कैरियर एडवाइजर लुसिया पेरेडेस सुआंजेस मौजूद रहे।
होटल सेंट्रल पार्क में आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति प्रोफेसर डॉ. योगेश उपाध्याय ने बताया कि आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर हमेशा से ही अध्ययनरत युवाओं को तकनीकि शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर है। इसी दिशा में आईटीएम यूनिवर्सिटी में एक ओर कदम बढ़ाते हुए डी. मोन्टफोर्ट यूनिवर्सिटी के साथ ओएमयू साइन किया है, जिसका लाभ दोनों ही संस्थानों में शिक्षण प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को होगा।
कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रोफेसर योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों की सस्थानो के बीच ओएमयू साइन होना दोनों ही संस्थानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे तकनीकि शिक्षा के अलावा दोनो ही संस्थानों में संचालित्त कोर्स करने के लिए स्टूडेंट्स सीधे प्रवेश ले सकेंगे। इतना ही नहीं ट्रांसलेशन एजुकेशन (टीएनई) की दिशा में दोनों ही संस्थान कार्य कर सकेंगे। इंटरनेशनल रिसर्च योजनाओं में संयुक्त भागीदारी कर सकेंगे। दोनों ही संस्थानों के स्टूडेंट्स पीजी डिग्री हासिल करने के साथ-साथ इंटर्नशिप का लाभ मिल सकेगा।
सेनर्जी-2.0 का आयोजन आज
वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश उपाध्याय ने आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर प्रजेंट्स सेनर्जी-2.0 के बारे में बताया कि स्टूडेंट्स को प्लसमेंट से पहले विभिन्न कंपनियों में तकनीकि शिक्षा, डिग्री के साथ-साथ किस कौशल की आवश्यकता होती है। इसकी जानकारी प्रदान करने के लिए सेनर्जी-2.0 कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी को संस्थन के तुरारी और सिथौली कैंपस में एकसाथ किया जा रहा है। जहां विभिन्न कंपनियों से आए 14 एचआर लीडर्स स्टूडेंट्स के साथ पैनल डिस्कसन करेंगे और उन्हें भावी समय में प्लेसमेंट के दौरान क्या-क्या आवश्यकता होगी, उसके बारे में विस्तार से बताएगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









