ऑप्टिमस महाविद्यालय में वार्षिक पार्टी रूबरू का आयोजन

Jan 24 2025

ग्वालियर। ऑप्टिमस महाविद्यालय द्वारा बॉलीवुड थीम पर वार्षिक पार्टी रूबरू का आयोजन रखा था, जिसमें सभी छात्राओं ने फिल्मी गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। अयोध्या में राम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु राम भजन से हुई, छात्र-छात्राओं ने काली एक्टिवा, दो धारी तलवार, काला चश्मा, बोल दो ना जरा आदि गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। पार्टी में फैशन शो भी आयोजित हुआ जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने पार्टिसिपेट किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश पंडित द्वारा की गई। कार्यक्रम में विजेताओं को ट्राफी एवं गिफ्ट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमाकांत उपाध्याय एवं मुख्य अतिथि द्वारा दिए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण एवं स्टाफ उपस्थित था।