26 जनवरी को विकलांगजन निकालेंगे तिरंगा यात्रा

Jan 24 2025

ग्वालियर। समाजसेवी एवं राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के विशेष पावन पर्व पर दोपहर 11 बजे गांधी प्राणी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फूलबाग से विकलांगजनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा लक्ष्मीबाई रोड़, पड़ाव से होते हूऐ फूलबाग मैदान में रेली का समापन किया जायगा जिसके बाद मिष्ठान वितरित किया जाएगा। 
सभी विकलांग भाई गणतंत्र दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एक जुटता का परिचय दे। ओर इस सरकार एवं सभी को दिखादे की इस देश की भागीदारी निभाने में हम विकलांग भी किसी से कम नहीं। सभी विकलांग भाईयो से आग्रह है कि वह अपनी अपनी मोटराइज्ड ट्राइसिकल एवं गाडिय़ों पर तिरंगा झंडा अवश्य स्वयं लगाकर लायें।