देशप्रेम और साहसिक नेतृत्व के लिए जाने जाते थे नेताजी बोस: राठौड़
Jan 24 2025
ग्वालियर। वीर शहीद स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के संरक्षक आशीष प्रताप सिंह राठौड़ के संयोजन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस मौके पर संयोजक आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि नेताजी अपने देशप्रेम और साहसिक नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। उनकी जयंती को देश के लिए किए गए अतुल्य योगदान को सम्मान देने के लिए पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंत में संस्था पदाधिकारियों ने हठयोगी मठ के महंत मनीष वि_ल अन्ना महाराज, प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई, कैप्टन डॉ. समीर भार्गव, टीओ गजेन्द्र जैन आदि को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजेंद्र सेठ, दीपक अग्रवाल, महेश मुदगल, राजेश वाधवानी, हरिदास अग्रवाल, डॉ. अनिल मेवाफरोश, धीरेंद्र चौबे, मनीष आनंद, राजकरण सिंह भदौरिया, वरुण सक्सैना, रवि आनंद गौड़, सुधीर जेऊरकर, चांद खान, सोनू अस्थाना आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









