5वीं मंजिल से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत
Jan 24 2025
ग्वालियर। कॉन्स्टेबल की पत्नी की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना गत देर शाम की है। महिला को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक आरती राठौर सागर ताल स्थित सरकारी मल्टी में रहती थी। आरती का पति दिलीप राठौर थाटीपुर थाने में कॉन्स्टेबल है। घटना के बाद रात में दिलीप ने बताया कि आरती ने मल्टी की छत से छलांग लगा दी है। मायके जाने से इनकार कर दिया था, इस कारण वह नाराज थी।
हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महिला के पति के बयान लिए जिसमें उसने बताया कि वह छत से गिर गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, जब आरती के परिजनों ने दिलीप से घटना के बारे में पूछा तो उसने कहा, मैं नीचे था, आरती छत पर सेल्फी ले रही थी। तभी वो नीचे गिर गई।
आरती के पिता रामरूप ने बताया कि दिलीप आए दिन दहेज को लेकर बेटी से मारपीट करता था। हम बच्चों का आपसी विवाद समझकर दोनों को साथ रहने के लिए कहते थे। दिलीप की जब ओरछा में ड्यूटी थी, तब बेटी ने थाने में उसकी शिकायत भी की थी। गत शाम को आरती ने फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि दिलीप उसके साथ मारपीट कर रहा है। उसे बचा ले।
आरती के परिजन स्वतंत्र सिंह राठौर ने बताया मेरे पास आरती का दोपहर 3 बजे फोन आया। उसने पापा से बात करने के लिए कहा। मैंने उसके पापा को कॉन्फ्रेंस में लेकर बात कराई। वह फोन पर रो रही थी। उसने पिता से कहा कि दिलीप मारपीट कर रहा है, लेकिन पिता ने पति-पत्नी का झगड़ा समझकर बात को गंभीरता से नहीं लिया। रात 8 बजे किसी का दोबारा फोन आया और आरती के छत से गिरने की जानकारी दी।
पिछले साल भी दिलीप की मारपीट से तंग आने पर आरती के पिता उसे मायके लेकर आ गए थे। करीब 6 महीने बाद उसे समझाकर वापस ससुराल भेज दिया था। तब वह जाने के लिए राजी नहीं थी।
आरती के पिता रामरूप का आरोप है कि मल्टी की बालकनी पर खून के धब्बे हैं। पति दिलीप ने आरती से मारपीट की और बालकनी से फेंककर उसकी हत्या कर दी। दिलीप को दूसरी शादी में 15 लाख रुपए मिल रहे थे, इसलिए वो बेटी को मारने की फिराक में था।
पुलिस को महिला के बिल्डिंग से कूदने की सूचना मिली तो टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। यहां कॉन्स्टेबल दिलीप राठौर के फ्लैट पर ताला लगा मिला। दोनों के दो बच्चे हैं, वह भी घर पर नहीं मिले। वे सभी अस्पताल पहुंच गए थे।
पुलिस ने महिला के पति के बयान के आधार पर जांच शुरू की है। अब मामले में पुलिस मल्टी में रहने वाले अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। आरती और दिलीप की शादी 2017 में भिंड जिले में हुई थी। दोनों के बेटी निधि और बेटा विहान है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









