मेले में एकल एवं युगल डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Jan 24 2025
ग्वालियर। एसोसिएशन आफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं ग्वालियर व्यापार मेला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक आयोजन के अंतर्गत एकल एवं युगल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डा. शिखा क_ल एवं विशिष्ट अतिथि रश्मि श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित की गई। वर्ग ए में पांच साल से आठ साल तक के प्रतिभागियों ने वर्ग बी में नौ साल से अधिक उम्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने वेस्टर्न कैटेगरी में भाग लेकर खूब तालियां बटोरीं।
इस आयोजन में विजेता एवं उप विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल दिए गए और भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। निर्णायक मंडल में कथक नृत्यांगना नेहा शर्मा एवं शिखा सोनी मौजूद रहीं। इस अवसर पर धीरज गोयल, डा. मनीष रस्तोगी, मनोज कुचिया, अशोक जैन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









