चेतनाश्री व चेतना रत्न से 10 लोग सम्मानित होंगे आज

Jan 24 2025

ग्वालियर। चेतना मंच की ओर से जय गणतंत्रते कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल आदित्यपुरम में किया जाएगा। कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया करेंगी। डा. केशव पांडेय को सामाजिक कार्यों के लिए चेतना श्री लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर ने प्रेस कान्फ्रेंस में मीडिया को दी। यह आयोजन ग्रीनवुड स्कूल के सहयोग से किया जा रहा है।
डा. किरण भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम में डा. प्रियम्वदा भसीन, डा. अरविंद मित्तल, डा. दीप्ति गौड़, पीएस कुशवाह, कथक गुरु डा. मोनिका श्रीवास्तव, ध्रुपद गायक अभिजीत सुखदाणे, सुनीता पाठक, सुरेंद्र पाल कुशवाह, मनीष मौर्य एवं रानी राणा को चेतना रत्न अवार्ड दिया जाएगा।