बुजुर्गों का सम्मान एवं कार्यालय का शुभारंभ 2 को
Jan 24 2025
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बसंतोत्सव पर्व पर मां सरस्वती देवी पूजन, वंदना एवं ब्राह्मण बुर्जुगों का सम्मान तथा सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा 29 अप्रैल को होने वाले निशुल्क सकल ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यालय का शुभारंभ 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे ऊंट पुल जिंसी नाले लश्कर पर करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चार सदस्यीय समिति जिसमें श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती अनीता दीक्षित को संयोजिका का दायित्व सौंपा गया। बैठक का संचालन श्रीमती सुधा दीक्षित ने किया।
बैठक में डा. सरिता त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान आर्थिक युग में अनेकों सनातनी धर्म प्रेमियों ने घर परिवार के बुर्जुग को उपेक्षित जीवन जीने पर मजबूर कर दिया। जिस पर सभी ने 80 वर्षों से अधिक ब्राह्मणों को सकल कर्मयोगी से सम्मान समारोह 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे ऊंट पुल पर होगा।
बैठक में सुधा दीक्षित, अनीता दीक्षित, नीतू शर्मा, संध्या शर्मा, डॉ सरिता त्रिपाठी, श्रीमती रेनू शर्मा, रविंद्रनाथ नायक, योगेंद्र दीक्षित, शैलेंद्र दीक्षित सहित अनेकों शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









