हमारे राम भारतीयता का आधार हैं : उदयभान

Jan 24 2025

ग्वालियर। विक्टर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल किला गेट में  अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्यतम और दिव्यतम मंदिर 2024 में बनकर जो तैयार हुआ और उसमें भगवान श्रीराम की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी जो 552 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भगवान श्रीराम अपनी अयोध्या में और अपने मंदिर में पधारे थे। इसी ऐतिहासिक 22 जनवरी 2025 में पूरे देश भर में दीपावली महोत्सव के रूप में मनाई गई और विक्टर कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित इस सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन में दीप जलाये गये,। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी उदयभान रजक ने उदबोधन में कहा की भगवान श्रीराम भारत की आत्मा है और संपूर्ण भारतीयता का आधार है। अर्थात श्रीराम के बिना विश्व गुरु रहे महान भारत और भारतीयता की कल्पना नहीं की जा सकती। भगवान श्रीराम के प्रति आस्था, त्याग, तपस्या और मर्यादा एवं संघर्ष को धारण करने की प्रेरणा देता है।
विद्यालय में हुए 2024 के ओलिंपियाड के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अंजना गर्ग द्वारा गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और जिन विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, मां सीता, मां अंजनी देवी एवं मां शबरी और हनुमान जी, रावण, मेघनाथ का सुंदर स्वरूप धारण किया उन्हें सम्मानित भी किया गया। 
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती अंजना गर्ग ने मुख्य अतिथि उदयभान रजक को विद्यालय का स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शारांश गर्ग, जेवा, नीतू, भावना, नीतिका, सीमा, संजीव गुप्ता, इशिका, वंदना, राखी, फरीन,संगीता मैडम के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन सुनील ने व कार्यक्रम का आभार सृष्टि गर्ग ने किया।