विधायक डा.सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस की बृहद बैठक हुई
Jan 24 2025
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बृहद बैठक जीवायएमसी क्लब में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में करीब 4 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, ग्वालियर प्रभारी सुश्री हिना कांवरे, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, भगवान सिंह यादव, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, विधायक साहब सिंह गुर्जर, सुरेश राजे, देवेन्द्र सखवार, मेवाराम जाटव, राम पाण्डे, मीनू परिहार, रश्मि पवार, अवधेश कौरव, विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, महादेव अपोरिया, हितेन्द्र यादव, अनूप शिवहरे आदि मंचासीन रहे।
बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुये कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है और संविधान को बचाने के लिये प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता 27 जनवरी को महू पहुॅचेंगे, वहां से संविधान बचाओं यात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मुझे ग्वालियर-चंबल संभाग पर पूरा भरोसा है कि यहां से अधिक से अधिक कार्यकर्ता महू पहुॅचेंगे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि देश में पहले भी 15 प्रधानमंत्री रह चुके है, लेकिन पिछले 77 वर्ष में कभी भी देश के गैर भाजपा के गृहमंत्री ने संसद के भीतर बाबा साहब का अपमान नहीं किया था। मगर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा और राज्यसभा में जो कि लोकतंत्र का मंदिर है, उसमें बाबा साहब और संविधान का अपमान किया है। देश के पिछडे, दलित समुदाय को जो आज शिक्षा और नौकरी का अधिकार दिया है, वो संविधान और कांग्रेस एवं बाबा साहब ने दिया है। सामान्य वर्ग के परिवारों को जो ईडब्लूएस के अंतर्गत आरक्षण का अधिकार मिला है, वो भी बाबा साहब के संविधान ने दिया है।
भाजपा के राज में प्रदेश के सभी सहाकारी बैंक की हालत खस्ता है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनते ही लाडली बहनों को 3 हजार रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा, लेकिन सरकार बने 1 साल से ज्यादा समय हो चुका है। सरकार बनते ही भाजपा अपना वादा भूल गई। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब के खिलाफ गृह मंत्री द्वारा दिए बयान के विरोध में महू में होने वाली रैली में ग्वालियर से बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने विधायक डॉक्टर सिकरवार की तारीफ करते हुए कहा कि आज की बैठक में इतनी बड़ी संख्या में बहने आईं हैं। प्रदेश की अन्य किसी बैठक में नहीं आईं।
बैठक में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर प्रभारी सुश्री हिना कांवरे ने कहा कि हमारे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का जो अपमान संसद के अंदर किया वह सोची समझी योजना के तहत किया गया है। जिस तरह की राजनीति भाजपा ने करना शुरू की है, उन्हे ये लगने लगा है कि अब लोकतंत्र के ऊपर उन्होंने पूरा कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का संविधान खतरे में है, यही वो संविधान है जिसने हमारे देश को एकता के सूत्र में बांध रखा है।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि क्षेत्र की जनता ही मेरी ताकत है, जब महापौर चुनाव में मेरे ऊपर झूठा केस लगाया गया तब मेरी 5 हजार से अधिक बहनों ने रात्रि 12 बजे इंदरगंज थाना घेर लिया था। उन्होंने कहा 27 जनवरी को संविधान बचाओं यात्रा को सफल बनाने के लिये 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता महू पहुंचेगें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









