दीनदयाल नगर हजीरा मंडल ने महाकुंभ में सेवा प्रदान कर रचा इतिहास

Jan 24 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के प्रचार प्रमुख बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि ऋषि प्रसाद सेवा मंडल हजीरा दीनदयाल नगर ने शाही कुंभ प्रयागराज में ग्यारह हजार की नगद राशि सेवा में भेजकर हजारों ऋषि प्रसाद वितरण कराने का संकल्प पूर्ण कर अनोखा इतिहास रचा है। 
144 वर्ष बाद आयोजित महाकुंभ में संकल्प सेवा में शामिल हुए पुण्यात्मा सेवादारों में सर्व बलबीर सिंह परमार, बीपीएस सेंगर, रमेश सिंह कुशवाह, देवेंद्र सिंह सिकरवार, श्रीमती गुड्डी सिकरवार, शंकुतला चौहान, विमला कुशवाह, कमला तोमर, सीमा परिहार, रेखा राठौर इत्यादि रहे।