भाजपा ने नेताजी को दी पुष्पांजलि

Jan 23 2025

गोरखी विद्यालय स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने पहुंचकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि नेताजी का जीवन आज भी भारतवासियों को प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पार्षद अनिल सांखला, मण्डल अध्यक्ष अमिर कुटे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा गोरखी में अन्य सामाजिक संस्थाओं के लोग भी नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। भाजपा नेता पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल सहित अन्य लोग भी यहां पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे।