नेताजी की जयंती पर शहरवासियों ने याद कर दी पुष्पांजलि

Jan 23 2025

ग्वालियर। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था। उन्होंने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार बनाकर अंग्रेजों को चुनौती दी थी। इस सरकार को 11 राष्ट्रों ने मान्यता दी थी। उनकी सेना ने कई कुछ राज्यों को अग्रेजों से मुक्त भी करा लिया था। उनके द्वारा देश की आजादी के लिए जो कार्य किया गया है वह अविस्मरणीय और अद्वितीय है। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने यह बात कही। गुरूवार को शहरवासियों ने उन्हें याद करते हुए अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। 
शहर जिला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर, पर जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नेताजी ने देश की आजादी के लिए नया मार्ग चुना था। इसके लिए उन्हें कई देशों का सहयोग मिला था। वहीं देश के लोग भी उनके साथ थे। आजादी के लिए लड़ी गई लडाई में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। नेताजी सही मायनों में भारत माता के सच्चे सपूत थे। उनका नारा आज भी लोगों के दिलों में बैठा हुआ है। 
इस अवसर पर प्रभुदया जौहरे, दर्शलाल, चतुर्भुज धनोलिया, संजीव दीक्षित, उदल सिंह, संदीप यादव, जितेन्द्र खेमरिया, तरुण यादव, अशोक सिंह सिकरवार, मुकेश कुशवाह, जसवंत शेजवार, राजीव शर्मा, श्याम गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।