आर्डर पर बाइक चुराने वाले 3 वाहन चोर पकड़े, 19 बाइक बरामद
Jan 23 2025
ग्वालियर। आर्डर पर बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्य महाराजपुरा थाना पुलिस ने पकड़े हैं। पकड़े गए वाहन चोरों से पुलिस ने चोरी की 19 बाइकें जब्त की पड़ताल में पता चला है कि चोरों को किसी से ऑर्डर मिला था और वह चोरी का टारगेट पूरा कर उसकी डिलेवरी देने वाले थे, उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस अब पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने में जुटी है।
टीआई महाराजपुरा धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शहर में हो रही चोरी की वारदातों को रोकने के लिए कुछ स्थान चिह्नित किए थे और वहां पर निगरानी के लिए आरक्षक सिविल ड्रेस में तैनात किए गए थे। डीडी नगर स्थित महाराजा कॉम्पलेक्स पर तैनात जवानों को तीन युवकों पर शंका हुई और उन्होंने संदेही युवकों का पीछा कर पकड़ा।
जब पकड़े गए युवकों से पुलिस ने पूछताछ की तो वह खुद को छात्र बता रहा था और जब उनसे पूछताछ की तो उनके बयान बदले मिले। इसके बाद जब पुलिस ने उनसे तरीके से पूछताछ की तो पता चला कि वह चोर हैं और चोरी करने आए थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया।
बाइक चोर होने का पता चलते ही पुलिस ने पूछताछ की तो चोरों ने शुरूआत में एक बाइक चोरी करना स्वीकार किया, लेकिन पुलिस को शक था कि चोर कुछ छिपा रहे हैं और उनसे पूछताछ की तो चोरी के वाहन जब्त करते हुए वाहनों की लंबी लाइन लग गई और पुलिस ने उनसे कुल 19 बाइक जब्त कर ली।
पकड़े गए चोरों की पहचान आदित्य पुत्र राजबहादुर परमार उम्र 19 साल निवासी भाई खां का पुरा खडिय़ाहार थाना सिहोनिया मुरैना, शिवा उर्फ शिवम पुत्र उदल सिंह तोमर उम्र 19 साल निवासी खडिय़ाहार मुरैना एवं तीसरे ने अपना नाम अभिषेक उर्फ अभी पुत्र वृजेश ओझा निवासी मुरैना बताया।
पड़ताल में पता चला कि चोर चोरी की बाइकों को पांच से दस हजार रुपए में गांवों में बेच देते हैं और चोरी के वाहन खरीदने वाले नंबर प्लेट बदलकर इन बाइकों का इस्तेमाल करते हैं।
चोरी की गई बाइक चोर गिरोह ने अमेठी यूनिवर्सिटी के पीछे एक खण्डर में छिपा कर रखी थी और वह इन्हें ले जाने वाले थे, इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पुलिस ने बाइकें बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









