एमएलबी कॉलेज एवं सीआईआई के मध्य हुआ एमओयू
Jan 23 2025
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मी बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (एमएलबी) एवं सीआईआई के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। एमओयू के तहत सीआईआई की संस्था यंग इंडियन्स द्वारा विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रति वर्ष 250 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अन्तगर्त शैक्षणिक एवं अकादमिक गतिविधियॉ आयोजित की जाएगी जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार अग्रवाल, प्रभात चौपड़ा, सीआईआई के रीजनल डायरेक्टर ग्वालियर चैप्टर, यंग इंडियन युवा वर्टिकल के चैयरमेन सजल अग्रवाल एवं महाविद्यालय के अकादमिक सचिव एवं आईक्यूएसी समन्वयक डा. आरसी गुप्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









