परेड की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

Jan 23 2025

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस मनाने के तीन दिन पूव गुरुवार को कंपू स्थित एसएएफ ग्राउंड पर होने वाले गणतंत्र परेड की तैयारियों का निरीक्षण करने कलेक्टर रूचिका चौहान सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे और गणतंत्र दिवस की होने वाली रिहर्सल एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली। 26 जनवरी को मुख्य समारोह कम्पू स्थित एसएएफ ग्राउण्ड पर आयोजित होगा।
आपको बातदें कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ध्वजारोहण करेंगे। इसी के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। 
गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। गुरुवार को एसएएफ ग्राउंड पर रिहर्सल हो रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त परेड में बीएसएफ टेकनपुर, सीआरपीएफ, एसएएफ, जिला पुलिस बल व होमगार्ड इत्यादि की टुकडिय़ा शामिल रहेंगीं। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के अवसर पर आकर्षक विभागीय झांकिया भी निकलेंगीं। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। समारोह में बीएसएफ के श्वान दस्ते का प्रदर्शन होगा।