चौ. मुकेश मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष बने

Jan 23 2025

ग्वालियर। अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की द्वितीय चरण की तैयारियो से पूर्व आंदोलन को और अधिक गति प्रदान करने के उद्देश्य से सयुंक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने एसबी सिंह व रणवीर सिंह सिकरवार, रविन्द्र त्रिपाठी की अनुशंसा पर कर्मचारी हितों के लिए समर्पित भाव रखने वाले सहज,सरल और सद्भावना और समरसता के लिए निरंतर कार्य कर रहे अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य को  नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर चौ. मुकेश मौर्य ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष एमपी द्विवेदी के दिशा निर्देशन में राज्य के कर्मचारियों की न्यायोचित 51 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी लड़ाई में अजाक्स सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सभी के साथ समन्वय स्थापित कर समर्पण भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
चौ. मुकेश मौर्य की नियुक्ति पर एमपी द्विवेदी, एसबी सिंह, रणवीर सिंह सिकरवार, रविन्द्र त्रिपाठी, कोमल सिंह गोयल, धर्मवीर शुक्ला, महादेव सिंह गोयल, महेंद्र कुमार जैन, शिव कुमार द्विवेदी, आरबीएस धारिया, राजीव पाठक, बलबीर सिंह परमार, हरिशंकर शर्मा, रामकुमार पाराशर, आरके गुप्ता, हरिमोहन शर्मा, धनीराम कुशवाह,  बलबीर सिंह किरार, रवींद्र सिंह यादव, पुष्पेंद्र गोयल, बसंत कुमार, गजेंद्र राजोरिया, राजकुमार मौर्य आदि  ने बधाई दी।