मंत्री नारायण सिंह व सांसद कुशवाह के होते समाज पर हो रहा है हत्याचार: सुग्रीव सिंह
Jan 23 2025
ग्वालियर। मप्र किसान सभा एवं कुशवाह समाज ग्वालियर के नेता सुग्रीव सिंह ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुये बताया कि गत दिवस रात्रि 9 बजे रिंकू, बलवंत, रंजीत एवं रवीन्द्र सभी जाति कुशवाह निवासी किटोरा थाना गिजोर्रा ग्वालियर अपने खेत पर पानी देने जा रहे थे तभी अमित, गजेन्द्र, विकास एवं हीरा यादव 10-12 साथियो के साथ अवैध हथियारो से लैस होकर खेत पर आये एवं रिंकू कुशवाह को गाली देते हुये गाड़ी तोडक़र कट्टा कनपटी पर लगाकर गम्भीर मारपीट की गई। जिसमें रिंकू की पसली में तथा रंजीत के सिर में गम्भीर चोट आई हैं।
जब आरोपियो के खिलाफ फरियादी ने रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो टीआई सतीश यादव ने हमलावरों पर धौस बताते हुये लाठी डण्डे से मारपीट की साधारण धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनको जमानत पर छोड दिया। इस पर फरियादी अपने समाज तथा किसान नेताओं के साथ सांसद भारत सिंह कुशवाह से मिलने पहुंचा तथा एसएसपी से भी मुलाकात की लेकिन आज दिनांक तक आरोपियो पर दर्ज मामले में धाराएं नहीं बढ़ाई गई। इससे कुशवाह समाज किसान नेताओ मे रोष व्याप्त है।
सुग्रीव सिंह ने कहाकि अब वह सैकडो कुशवाह समाज के लोग एवं किसान आईजी ग्वालियर को ज्ञापन सौपकर आरोपियों पर संगीन धाराओ के तहत मामला दर्ज करने की मांग करेंगे। यदि फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आईजी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
सुग्रीव सिंह ने कहा कि अपराधी भी यादव और एसएसपी भी यादव, थाना प्रभारी भी यादव समाज से है इसलिए अपराधियों के हौसले बुलंद है।
पत्रकारवार्ता में किसान नेता रामविलास गोस्वामी, अखिलेश यादव, रामबाबू जाटव, भगवानदास सैनी, श्याम साई शरण, हाकिम सिंह कुशवाह, चन्द्रभान कुशवाह, रिकूं कुशवाह, हरेन्द्र कुशवाह, धर्मवीर कुशवाह, रंजीत, रिंकू, बंलवत आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









