खाटू श्याम की कथा पांच फरवरी से

Jan 22 2025

ग्वालियर। शहर के लक्ष्मीगंज में स्थित माधव बाल निकेतन और वृद्धा आश्रम में सात दिवसीय हारे का सहारा श्रीखाटू श्याम की संगीतयम कथा का आयोजन पांच फरवरी से किया जाएगा। कथा का वाचन आचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री महाराज दोपहर एक बजे से पांच बजे तक करेंगे। कथा के दौरान आचार्यश्री द्वारा श्रीखाटू श्यामजी के सुंदर चित्रों का श्रवण कराया जाएगा।