स्वयं सिद्धा ने मनाया संक्रांति महोत्सव

Jan 22 2025

ग्वालियर। स्वयं सिद्धा महिला समूह की ओर से संक्रांति महोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही भजन संध्या भी हुई। कार्यक्रम के दौरान वार्ड 39 की नवनिर्वाचित पार्षद अंजली राजु पलैया को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रमा जादौन और विशिष्ट अतिथि सारिका नारले थीं। कार्यक्रम में स्वयं सिद्धा फूड्स की चेयरमैन डॉ. महिमा तारे ने सभी को समूह की गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया। भजन संध्या का संयोजन मेघा चांदोरकर ने किया। संचालन प्रीति खोत ने किया।