वृद्धों ने रेस में दिखाया युवाओं सा जोश
Jan 22 2025
ग्वालियर। आनंद उत्सव 2025 अंतर्गत माधव बाल निकेतन और वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन कर उनको आनंद की अनुभूति कराई कराई गई। विजयी प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। आनंद उत्सव का शुभारंभ सभी वृद्धजनों के परिचय के साथ हुआ और सभी वृद्ध जनों ने भजन सुनाकर सभी को आनंदमय कर दिया।
माधव बाल निकेतन वृद्धाश्रम में वृद्ध महिलाओं एवं पुरूषों में चेयर रेस कराई। सभी वृद्ध महिलाओं ने आनंद के साथ चेयर रेस खेली और कहा कि आज बचपन के दिन लौट आये। चेयर रेस खेलकर बहुत ही आनंद की अनुभूति की। जिसमें प्रथम मधु राजपूत, द्वितीय लेखराज यादव एवं तृतीय स्थान पर प्रकाश चन्द्र घ्यास रहे। इसके बाद आश्रम में ही वृद्ध महिलाओं की चम्मच रेस कराई गई। जिसमें बडी ही उत्साह के साथ वृद्ध महिलाओं ने भाग लिया और खेल भावना का परिचय देते हुए आनंद के साथ चम्मच रेस खेली। जिसमें प्रथम सुशीला देवी पाल, द्वितीय शशी एवं तृतीय गार्गी गंगवार रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त उत्तम जखेनिया, खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव, वेद सिंह राजपूत, दीपका, हेमा राव, कंचन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









