वीडी शर्मा के परिवार की शादी में मुख्यमंत्री यादव हुए शामिल

Jan 22 2025

ग्वालियर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली-भोपाल सहित अन्य शहरों से आए वीवीआईपी का शहर में जमावड़ा रहा। 
जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, राज्य मंत्री राधा सिंह, व भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी शादी में शामिल हुए।