टीम सिल्वर को हराकर टीम गोल्ड बनी विजेता

Jan 22 2025

ग्वालियर। एकतरफा मुकाबले में टीम सिल्वर को 5 विकेट से हराकर टीम गोल्ड इलेवन ने क्रिकेट प्रीमियम लीग सीजन 7 का खिताब अपने नाम किया। युवा सर्राफा संघ ग्वालियर के द्वारा कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में एक दिवासिय क्रिकेट लीग का आयोजन ंिकया गया। जिसमे कुल चार टीमो ने हिस्सा लिया। क्रिकेट लीग का दीपक अग्रवाल एंव रवि अग्रवाल और अमीत मेहता ने टौस कर खिलाडिय़ों का परिचय के साथ शॉट लगाकर ंिकया।
क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में टीम सिल्वर ने टीम डॉयमंड इलेवन को परास्त किया। टीम सिल्वर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 88 रन का लक्ष्य दिया और टीम डायमंड को 77 रन पर समेट दिया। 
वही दूसरें मुकाबले में टीम गोल्ड ने पहले बल्लेबाजी करके 10 ओवर में 105 रन बनाए और टीम प्लैटिनम को 80 रन के अंदर ढेर कर दिया।
तीसरे फाइनल मुकाबले में गोल्ड इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और प्टीम गोल्ड के गेंदबाजों ने 10 ओवर टीम सिल्वर को 84 रन पर समेट दिया। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्टीम गोल्ड ने विजयी अभियान को जारी रकते हुए बिना कोई रुकावट के हुए चोके और छक्के के साथ रनो लेकर शानदार खेलकर मैच पर 8 ओवर में 86 रन बनाकर कब्जा जमाया।
मीडिया प्रभारी सचिन जैन ने बताया कि फाईनल की टीम गोल्ड रही विनर, टूर्नामेंट में। बेस्ट बैट्समैन चिराग संखाल, बेस्ट बॉलर सुवंश मंगल मेन ऑफ टूर्नामेंट श्लोक अग्रवाल रहे।
मुख्य अतिथि ने वर्डकप देकर सम्मान किया
सभी विजेता को पुरूस्कार मुख्य अतिथि चैम्बर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल एवं सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन संस्था अध्यक्ष अमीत मेहता एवं सचिव रवि जैन ने विजय टीम गोल्ड इलेवन को वर्ड ट्राफी कप देकर सम्मान किया। सभी विजेता टीम को मेडल पहनकर सम्मानित ंिकया। कमेट्री संचालन पुरूशोत्तम जैन एवं आभार सचिव रवि जैन ने किया। 
इस मौके पर अमित मेहता,रवि जैन, निलेश बिंदल राजेष दानी, राहुल जैन, भरत सिंघल, विपुल जैन व गगन अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में सदस्य और उनके परिवार उपस्थित रहे।